गौनाहा।बिहार में स्वास्थ्य विभाग की सारे दावे फेल दिख रहे है। इसी कड़ी में पश्चिमी चंपारण जिला के प्रखंड के बेलसंडी पंचायत स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र बेलसंडी में एएनएम ममता कुमारी द्वारा मरीज का इलाज किया जा रहा है। कहीं ना कहीं स्वास्थ्य विभाग का लापरवाही साबित हो रही है।
शुक्रवार को पत्रकारों का टीम जब अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र बेलसंडी जांच में पहुंची तो वहां पर एएनएम ममता कुमारी सहित दो गार्ड रामू यादव और दीपिका कुमारी उपस्थित पाए गए।एएनएम ममता कुमारी द्वारा बताया गया कि एएनएम खुशबू कुमारी अर्चना कुमारी गुड़िया कुमारी सहित डॉक्टर प्रतिभा कुमारी आर आई में है। इस विषय में स्वास्थ्य प्रबंधक विपिन बिहारी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि आज टीकाकरण है और मैं छुट्टी पर हूं इतना बोलकर उन्होंने फोन काट दिए। स्वास्थ्य केंद्र खुलने का समय 9:00 बजे सुबह से 4:00 बजे शाम तक है। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में अभी विशेष दवाओं का व्यवस्था नहीं कर सिर्फ सामान्य बीमारियों जैसे सर्दी,खांसी, बुखार, दर्द आदि का इलाज कर दवा दी जाती है। यहां पर इमरजेंसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। यही कारण है कि मरीजों का कक्षा हमेशा बंद ही रहता है। सुबह से लेकर शाम तक लग भग 20 से 25 मरीज का इलाज किया जाता है। और साथ ही ना ही स्वास्थ्य केंद्र के पास किसी भी प्रकार का रोस्टर चिपकाया गया है। हालांकि रोस्टर बनाने के विषय में रेफरल अस्पताल गौनाहा के चिकित्सा पदाधिकारी शशि कुमार ने स्वस्थ प्रबंधक बिपिन बिहारी का एक बार अच्छी तरह से क्लास भी लगाए थे। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र बेलसंडी के गार्ड रामू यादव द्वारा बताया गया कि लाखों की लागत से बना स्वास्थ्य केंद्र बिजली के बिना अधूरा-अधूरा है। भीषण गर्मी व उमस के कारण अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के अंदर मरीजों एवं कर्मियों का रह पाना काफी मुश्किल साबित हो रही है।

