बगहा। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के बगहा में नहर में डूबे व्यक्ति के मगरमच्छ निगलने की लोगों की शंका है। इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर तलाश में जुड़ गई थी लेकिन देर शाम तक दुबे व्यक्ति की कुछ पता नहीं चल पाई। जिससे नाराज ग्रामीण एवं स्वजनों के द्वारा मंगलवार को एनएच 727 बगहा व बेतिया मुख्य मार्ग में परसौनी चौक के समीप मुख्य मार्ग को जाम किया गया है।

नाराज लोगों की मांग है कि एसडीआरएफ की टीम के द्वारा सोमवार की देर शाम तक तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। जिससे नाराज होकर ग्रामीण एवं परिजनों के द्वारा एनएच जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लम्बी कतरे लग गई। बताते चलें कि प्रखण्ड बगहा एक के मझौआ पंचायत के हरिंदर चौधरी की सोमवार को नहर पार के दौरान डूब गए। लेकिन लोगों के द्वारा शंका जताया जा रहा था कि उनको मगरमच्छ ने निगल लिया है। स्थानीय लोगों के द्वारा चौतरवा थाना को सूचना दी गई सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योति पुंज पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर वरीय अधिकारी को सूचना देते हुए लोगों शान्त रहने की अपील किया। लग भग तीन घंटों के बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने हरिंदर चौधरी की खोजबीन शुरू कर दिया था। लेकिन देर शाम तक उनकी शव नहीं मिल पाया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को एनएच जाम कर शव को तलाश करने की मांग किया। एनएच जाम की सूचना मिलते ही चौतरवा थाना कि पुलिस मौके पर पहुंच कर जाम को मुक्त कराते हुए आवागमन बहाल कराई। इस दौरान लग भग तीन घंटों तक एनएच जाम रहा। जिसके चलते एमएच के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतरे लगी हुई थीं। बता दें कि इस तरह की घटना पहले भी बगहा में हो चुकी है, जहां गंडक नदी और त्रिवेणी नहर में मगरमच्छ के हमले से लोगों की मौत हुई है। हाल ही में, बगहा में एक 7 वर्षीय मासूम की मौत मगरमच्छ के हमले से हुई थी, जब वह त्रिवेणी नहर में नहाने गया था। मगरमच्छ ने मासूम को कमर तक चबा लिया था, जिससे उसकी जान चली गई।
बगहा में मगरमच्छ के हमले की घटनाएं
गंडक नदी में हादसा: गंडक नदी में नहाने गए चार बच्चे डूब गए थे, जिनमें से दो बच्चों की जान बचाई जा सकी, लेकिन बाकी चार बच्चों का पता नहीं चल सका। इस घटना में भी मगरमच्छों की मौजूदगी की आशंका जताई गई थी।
त्रिवेणी नहर में हमला: त्रिवेणी नहर में नहाने गए 7 वर्षीय मासूम पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
मगरमच्छ और मानव संघर्ष: बगहा में मगरमच्छ और मानव के बीच संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके पीछे एक कारण यह है कि मगरमच्छ अक्सर नहरों और नदियों से निकलकर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं और हमला कर देते हैं।

