गोण्डा।उत्तर प्रदेश सरकार 27000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करके गरीबों,कमजोरों के आगे बढ़ने के रास्ते पर काँटा बोने का काम कर रही है,इससे ना केवल दलित पिछड़ों के बच्चों के हाथ से उनका भविष्य ले रही हैं,साथ ही साथ जो बच्चे bed/btc करके एक शिक्षक के रूप में देश सेवा करना चाहते हैं उनके भविष्य को भी बर्बाद करने का काम रही हैं।वही आम आदमी पार्टी की नीति रही है कि शिक्षा और स्वास्थ्य को प्रदान करके गरीबों कमजोरों को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए। जबकि बीजेपी इसे पूंजीपतियों को बेचना चाह रही हैं। यह बातें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने कही।उन्होंने कहा क़ी प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर वह और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता इस फैसले का पुरजोर तरीके से विरोध कर रहें हैं।आगे कहा क़ी हम सभी को मिलकर इस तानाशाह सरकार को शिक्षा विरोधी फैसले वापस लेने के लिए मजबूर करना पड़ेगा।
बुधवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र “अज्जू पंडित” के नेतृत्व में पंडरी कृपाल ब्लॉक के तुलसीपुर कोडरी विद्यालय पहुंच कर प्रभावित बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ विरोध दर्ज किया। जिले के जितने विद्यालय बंद किए जा रहे सभी में पहुंच कर बच्चों और अभिभावकों के साथ मिलकर विरोध दर्ज किया जाएगा,और सरकार को बच्चों और युवा विरोधी निर्णय को वापस लेने पर मजबूर कर दिया जाएगा।
इस मौके पर जिला प्रवक्ता विवेक शुक्ला,हनुमत पटेल स्कूली छात्र सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।और सरकार को चेताया कि अगर सरकार अपना तानाशाह फैसला वापस ना लेकर बच्चों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया तो सरकार को इसका खामियाजा 2027 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

