मनकापुर।मंगलवार को एक लंगूर बंदर अज्ञात कारण से चोट लगने क़ी वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बंदर को तड़फता देख स्थानीय निवासी बालाकरम ने पशु विभाग को फोन कर घटना क़ी जानकारी दी।

घटना क़ी सुचना मिलते ही डॉक्टर इमदाद अहमद खान अपने टीम के साथ घटनास्थल पहुँचे,और दर्द से तड़फ रहे बेज़ुबान जानवर का इलाज क़ी।उन्होंने बताया क़ी उन्हें फोन के माध्यम से सुचना मिली क़ी खारिका बगिया गाँव में एक बंदर को चोट लगी हुई है,और वह दर्द से परेशान है।सुचना मिलते से उनकी 1962 टीम मौके पर पहुंची और घायल लंगूर बंदर का इलाज कर वन्य विभाग को सुपुर्द कर दिया।उनकी टीम में एमटीएस अंकित सिँह,पायलट अविचल श्रीवास्तव शामिल रहे।

