बगहा।पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 बनकटवा बगीचा टोला के धुरवा सरेह में रमेश चौधरी के गन्ना के खेत में 27 वर्षीय महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया। महिला के गले फांसी लगे जैसा निशान पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भेजा दिया है। बता दे कि मृतिका की पहचान साहेब यादव के 27 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रुप में हुई है। वही मृतका का मायका चौतरवा थाना के पतिलार गांव में है। ससुराल के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद हुआ उसके बाद सीमा ने फांसी लगा लिया। घर से शव फिर गन्ने के खेत में कैसे पहुंचा। दूसरी ओर मृतका के मायके वालो ने हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। मृतका के मायके वालो के अनुसार महिला की हत्या कर शव को छुपाने की नियत से गन्ने के खेत में फेंक दिया गया है। मृतका के चाचा रामजतन यादव ने बताया कि करीब 9 साल पहले सीमा की शादी मदरहवा निवासी साहब यादव से हुई थी। जो वर्तमान में नगर के वार्ड 19 बगीचा टोला मे घर बनाकर रहते हैं। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे हम लोगों को सूचना मिली की सीमा की ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है। हम लोग जब वहां पहुंचे तो सीमा के ससुराल में न सीमा ही थी और नहीं उसके ससुराल वाले लोगो के बताए अनुसार हम लोगो ने बगल के सरेह स्थित गन्ने की खेत मे खोज शुरु की तो सीमा का शव गन्ने के खेत से मिला। उसके बाद इसकी सूचना स्थानीय नगर थाना को दी गई। सीमा को तीन बच्चे भी है। सीमा के ससुराल वाले तीनो बच्चो सहित घर से गायब हैं। इससे यह स्पष्ट है कि ससुराल वालों द्वारा सीमा की हत्या कर उसके शव को छिपाने की नियत से सरेह में फेंक दिया गया था। वही नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया मृतका के गले पर काला चौड़ा निशान हैं। प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला प्रतीत होता है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा। परिजनों के द्वारा अभी कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन देने के लिए बोला गया है। फिलहाल पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

