हरीश कुमार गुप्ता
उतरौला,बलरामपुर।उतरौला नगर स्थित एचटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक 17 वर्षीय किशोरी के पेट से लगभग साढ़े सात किलो वजनी ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालकर चिकित्सकों की टीम ने असाधारण सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार युवती बीते कई महीनों से पेट में असहनीय दर्द,सूजन और असामान्य भारीपन से परेशान थी। उसने पहले गोंडा और लखनऊ के कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। अंततः निराश होकर परिजनों ने उतरौला के एचटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर हिना कौसर से संपर्क किया।

डॉ. टीम ने तत्काल मरीज की चिकित्सकीय जांच कराई और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ऑपरेशन का निर्णय लिया। कुशल डॉक्टरों की टीम द्वारा किए गए इस ऑपरेशन में लगभग साढ़े सात किलो वजनी बड़ा ट्यूमर सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। ऑपरेशन के बाद अब मरीज स्वस्थ और सुरक्षित है।
डॉ. हिना कौशर के अनुसार
“यह ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था क्योंकि ट्यूमर काफी बड़ा था और शरीर के आंतरिक अंगों पर दबाव बना रहा था। लेकिन हमारी टीम ने पूरी सतर्कता और कुशलता के साथ सफलतापूर्वक इसे निकाला। मरीज अब बिल्कुल ठीक है और कुछ ही दिनों में सामान्य जीवन जी सकेगी।”
मरीज ने भी राहत की सांस लेते हुए कहा
“मैंने कई जगह इलाज कराया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। यहां आने के बाद मुझे नई उम्मीद मिली और अब मैं पूरी तरह से बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं डॉक्टर हिना कौसर और उनकी टीम की आभारी हूं।”
परिजनों ने बताया
“हम पहले बहुत परेशान थे, लेकिन एच,टी,एम हॉस्पिटल में जैसे ही दाखिला लिया,हमें भरोसा हो गया कि सही जगह आए हैं। डॉक्टर हिना कौसर और उनकी टीम ने हमारी बच्ची को नया जीवन दिया है।”
एच,टी,एम, हॉस्पिटल उतरौला में हुए इस जटिल ऑपरेशन की सफलता को लेकर पूरे क्षेत्र में डॉक्टरों की सराहना हो रही है। चिकित्सा क्षेत्र में यह उपलब्धि नगर के लिए एक मिसाल बनकर उभरी है।

