गोण्डा।मंगलवार को गोंडा जिले के गौरा विधानसभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान के आवास रेडवालिया में मनाया गया।जहाँ 30 किलो का केक काटकर बधाई दी गई।इस मौके पर रईस अहमद ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को फूल माला व शाल देकर सम्मानित किया तथा सैकड़ो क़ी संख्या में गरीब महिलाओं क़ो साड़ी बाँटी।इस मौके पर क्षेत्रीय पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।इसी तरह उपस्थित लोगों को समाजवादी वस्त्र गमछा भेंट दी गई।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्ति मास्टर शोएब उल हक,प्रधान अध्यापक पद से रिटायर्ड मास्टर शमीम,पुलिस विभाग उप निरीक्षक पद से रिटायर्ड काज़ी सगिरुल हक,उप निरीक्षक पद से रिटायर्ड शब्बीर अहमद, उप निरीक्षक पद से रिटायर्ड साबिरूल हक, उपनिरीक्षक पद से रिटायर्ड महफूजुर रहमान, कृषि विभाग से रिटायर्ड नियाज अहमद, स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड फार्मासिस्ट मोहर्रम अली,वरिष्ठ समाजवादी नेता और वरिष्ठ नागरिक हृदय राम वर्मा,वरिष्ठ नागरिक मोइनुद्दीन उर्फ माठा,वरिष्ठ नागरिक बाबा सीताराम महाराज को अंग वस्त्र देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।वही सैकड़ो जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरित किया गया।साथ मे क्षेत्रीय पत्रकार में रेहान रजा शाह,राकेश सिंह,अकबर अली,दुर्गा पटेल,अशफाक अहमद,सुनील गौड़,वहीदुल्ला,राजेश चौबे,शरफुद्दीन,महफूज़ खान आदि पत्रकारों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मौजूद सैकड़ो की संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।लोगों ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहनलाल यादव, अशोक यादव,केडी पटेल, नरेंद्र यादव (रनर ज़िला पंचायत) महेश वर्मा गुरबख्श राजभर, बाबा सीताराम जी ,मुलायम यादव, ननकन यादव, दिलीप वर्मा हृदय राम वर्मा, मुबारक अली ,बादी यादव किशन पासवान, बेचन गौतम अमृतनाथ, सरवन वर्मा रईस ज़ादे बीडीसी शकील अहमद इरशाद अहमद श्याम लाल, अखिलेश गुप्ता मोहम्मद हामिद नसीर अहमद फरीद अहमद मोहम्मद राशिद जमाल अरशद फिरोज खान,रवि गौतम मनीष गौतम सहित कई सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

