गैण्डास बुर्जुग,बलरामपुर।इटई रामपुर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान प्रत्याशी रेहानउल्लाह खान ने बताया की हमारे ग्राम सभा में कुल 84 गांव की जनसंख्या 25800 है जनसंख्या इसमें अंतिम दाह संस्कार करने के लिए एक भी अंत्येष्टि स्थल नहीं है,जिस ग्राम सभा के लोगों को अंतिम दाह संस्कार करने के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।
बरसात के समय में और भी अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है यहां जल भराव हो जाता है जिससे ग्राम सभा के लोगों के लिए कई किलोमीटर दूर ऊंचे स्थान पर दाह संस्कार करने के लिए जाना पड़ता है पूर्व प्रधान प्रत्याशी रेहानउल्लाह खान ने लोग जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद उमर से मिलकर सरकार से मांग की है कि इटई रामपुर ग्राम सभा में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाए जिससे ग्राम सभा के लोगों को अंतिम संस्कार करने के लिए कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर लोजपा जिला अध्यक्ष बलरामपुर प्रदीप कुमार लोजपा मेहनौन विधानसभा अध्यक्ष राम नारायण लोजपा गौरा विधानसभा अध्यक्ष अंबिका प्रसाद लोजपा नेता कुतुबुल्ला खान हंसराज इम्तियाज़ खान अकबर अली खान रमजान उल्ला खान आदि लोग उपस्थित रहे।

