बगहा।बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में इन दिनों गर्मी अपने सवाब पर पहुंच गई है। मौसम से पीड़ित इलाज के लिए उत्तर प्रदेश व नेपाल सीमा पर स्थिति बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के ओपीडी एवं आपातकाल में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार अस्पताल के ओपीडी और आईपीडी में प्रतिदिन 250 से 300 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों सर्दी खांसी बुखार डायरिया चमकी बुखार के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने बताया की चमकी बुखार, डेंगू आदि के लिए अलग कछ बनाया गया। जिसमें सारी सुविधाएं उपलब्ध करते हुए चिकित्सक सहित कर्मी को भी तैनात किया गया है। बताते हैं की मौसम बदलते ही लगातार लोग बीमार हो रहे हैं। वरीय चिकित्सक डॉ. एसपी. अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में सभी दवाएं उपलब्ध है। पेट संबंधित टैबलेट समाप्त है,उसके लिए इंडेंट किया गया है। शीघ्र दवा उपलब्ध हो जाएगी। सभी चिकित्सक, ज़ीएनएम व अपने आप अपने काम को बेहतर ढंग से करने के लिए विभाग द्वारा निर्देश दिया गया है।

