गोंडा। पुलिस लाइन में जेटीसी प्रशिक्षण के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया है। प्रशिक्षण में शामिल होने आए एक युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ पकड़ा गया है।
22 जून 2025 को पुलिस लाइन गोंडा में जेटीसी प्रशिक्षण के लिए आए कैडेट्स के दस्तावेजों की जांच की जा रही थी। इस दौरान अधिकारियों को एक कैडेट के नियुक्ति पत्र में गड़बड़ी मिली। जांच में पता चला कि रायबरेली के जलालपुर घई निवासी शुभम सिंह ने फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए प्रशिक्षण में प्रवेश लिया था।
जेटीसी प्रभारी की शिकायत पर कोतवाली नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शुभम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शुभम के पिता का नाम उदयभान सिंह है और वह थाना गदागंज क्षेत्र के सुल्तानपुर बढ़ैया का रहने वाला है।

