ढेमवा,गोंडा।नवाबगंज विकास खंड स्थित इंदरपुर प्राथमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों के साथ विभिन्न योगासन किए। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक मंत्री व प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह ने छात्रों को योग के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का एक प्राकृतिक मार्ग है। यह बिना किसी दवा के शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

प्रधानाध्यापक ने गोंडा की विशेष पहचान का जिक्र करते हुए बताया कि यह योग प्रणेता की जन्मभूमि है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के निवासियों को विशेष रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में बसंत पांडेय सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी योग दिवस का आयोजन किया गया।

