नवाबगंज,गोंडा।अगमपुर गांव मे एक युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे मे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया है। घटना मे मृतक के परिजनों ने गांव के ही युवक पर साजिश रचकर मार देने का आरोप लगाया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार नवाबगंज गिर्द गांव के अगमपुर मजरे का रहने वाला सोनू चौहान (25) पुत्र जगप्रसाद शुक्रवार को गांव के ही अपने साथी राजाराम पुत्र बृजलाल के साथ मजदूरी करने गये। घर वापस आने के बाद शुक्रवार की शाम करीब 06 बजे उसका साथी राजाराम उसके घर आया और वजीरगंज थाना क्षेत्र के कोड़र गांव में अपनी रिश्तेदारी में चलने के लिए कहा। जिसके बाद राजाराम की बाइक से दोनो लोग वजीरगंज के कोड़र के लिए निकल गये। सोनू ने अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया था। बाइक सोनू चला रहा थे। रास्ते में चँदापुर के पास वह एक छुट्टा मवेशी से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गये। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में सोनू की मौत हो गई। मृतक के साढू मनोज चौहान ने बताया कि साढे सात बजे उन्हे सूचना मिली की सोनू एक्सीडेंट मे गंभीर रूप से घायल हो गये अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई है।
घटना के संबंध मे थानाध्यक्ष वजीरगंज अभय सिंह ने बताया कि छुट्टा मवेशी से टकरा कर युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की माँ जगपता ने मृतक के साथ बाइक पर सवार गांव के राजाराम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सोनू को जबरन बुला ले गया था। माँ का आरोप है कि राजाराम ने ही उनके बेटे को शराब पिला कर ऐसी घटना को अंजाम दिया है। उधर सोनू के मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है माँ जगपता पत्नी और बहन सीमा सभी रो-रो कर बेहाल हैं।

