गोंडा।विहार सूबे के पूर्व सीएम भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी मनाई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर वास्तव में जननायक थे। वो आजीवन सादगी का पालन किया। मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने वालों की वजह से देरी होने के कारण जब उनके पिता को जमींदारों ने मारा-पीटा पीटा। तब उन्होंने खुद जमींदार के घर पहुंचकर ये कहा कि आइए मैं आपकी दाढ़ी बना देता हूं। मेरे पिता वृद्ध हो गए हैं। ऐसे कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर हम कांग्रेस जन अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए नमन करते हैं।
इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रवक्ता शिवकुमार दूबे, अल्पसंख्यक नेता सगीर खां, शाहिद अली कुरेशी सभासद, वाजिद अली, विकास मनोहर श्रीवास्तव, अजय रस्तोगी,सलीम कुरैशी, लाल बहादुर कनौजिया, हरीराम वर्मा, जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर सच्ची श्रद्धांजलि दी।

