रियाजुद्दीन
नवाबगंज,गोंडा।नगर पालिका सभागार में शनिवार को बोर्ड की विशिष्ट बैठक अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बोर्ड बैठक मे मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अधिशासी अधिकारी सर्वेश शुक्ला ने बैठक के दौरान वार्षिक आए और व्यय का विवरण और पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का खाका पेश किया। सभासदों की इच्छा के अनुसार पालिकाध्यक्ष ने जवाहर चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी का नाम तिरंगा मार्केट रखने की घोषणा की। मोहल्ला कहरान में बने पार्क के अंदर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने को सर्वसम्मति से पास किया गया।

तत्पश्चात ईओ ने शासन को प्रेषित किए जाने वाले वार्षिक कार्ययोजना वंदन योजना, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना, जल निकासी योजना, नगरीय पेयजल योजना, तालाब पोखर योजना, वैश्विक नगरोदय योजना, उपवन योजना को धरातल पर लाने के लिए सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। निकाय के निष्प्रयोज्य संपतियों के नीलामी, सफाई, पेयजल, प्रकाश के उपकरणों के मरम्मत, सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने, नाली व सड़को के मरम्मत कराए जाने का प्रस्ताव सभासदो द्वारा पेश किया गया। बैठक मे सभासद राजेन्द्र यादव,अरमान राइनी, शिशिर गुप्ता सोनू, मंजू तिवारी, डॉ अशोक सिंह, विनोद पंडित, इं. आशीष सिंह, स्टाफ में वरिष्ठ लिपिक सुरेश चंद,अमित श्रीवास्तव, राजेंद्र तिवारी राजेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

