गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।अचलपुर चौधरी में आयोजित स्टार वालीबॉल प्रतियोगिता में साबरपुर गोंडा ने जमदाशाही संतकबीर नगर को 2-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया
आई पी बी ने सेमरा सिद्धार्थनगर को दो सीधे सेटों से पराजित किया।

सेमरा ने दौलतपुर को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया
प्रपियोगिता का उद्घाटन समारोह पूर्वक मुख्य अतिथि विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने फीता काटकर किया उन्होंन खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया ।विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय कार्य है खेलों के आयोजन से आपसी भाईचारे का विकास होता खेल-कूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर एजाजुददीन, विनोद किशन शास्त्री,असगर अली, विष्णुगुप्त, संजय शर्मा, सुनील, बनवारी बाबू,बंशराम वर्मा, प्रमोद कुमार वर्मा, अरविंद मिश्रा, रियाजउद्दीन, विवेक वर्मा,राम संवारे,सुशील कुमार, इद्रीश ,सियाराम सरोज, राजेश भारती ,मोहम्मद रईस ,विशाल तिवारी, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
आयोजक बनवारी लाल वर्मा प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को भोपाल रेल्वे,मुरादाबाद, आजमगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, साईं हास्टल मुजफ्फरनगर आदि टीमें खेलेंगे ।

