अयोध्या।नव वर्ष के अवसर पर अयोध्या के नयाघाट क्षेत्र में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और रुदौली विधायक राम चंद्र यादव ने लगभग 1000 जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किए। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इस कड़ाके की सर्दी में गरीब और जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए यह छोटा सा प्रयास है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गरीबों असहायों को हम क्या-क्या व्यवस्थाएं दे सकते हैं इसको लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसको लेकर चिंतित भी रहते है ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था, कंबल की व्यवस्था के लिए निर्देशित भी करते रहते हैं, इसी क्रम में लोगों को कंबल का वितरण किया गया है। और ठंड में लगातार कंबल वितरण का कार्यक्रम जारी रहेगा। उन्होंने जनकल्याण के लिए चल रही योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा राशन वितरण, आवास योजना, उज्जवला योजना, और अन्य कई योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग की सहायता की जा रही है। वेद प्रकाश गुप्ता ने यह भी बताया कि सरकार का लक्ष्य हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है ताकि कोई भी व्यक्ति किसी भी आवश्यकता से वंचित न रहे। रुदौली विधायक राम चंद्र यादव ने भी इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे समाज कल्याण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दौरान संजय शुक्ला, लालजी मिश्र, बाल कृष्ण वैश्य,हरभजन गोंड,दिनेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

