मसकनवा।भारतीय स्टेट बैंक शाखा मसकनवा के ग्राहक सेवा केन्द्र का हथियागढ़ बाजार में पूर्व प्रमुख छपिया बाबूराम यादव ने फीता काट कर शुभारम्भ किया। पूर्व प्रमुख श्री यादव ने कहा कि ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालित होने से आम जनमानस को बैंक में मिलने वाली सभी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। खाता धारकों को सहूलियत मिलेगी और समय भी बचेगा।

ग्राहक सेवा केन्द्र खुलने से अब बैंक की सभी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं ग्राहक सेवा केन्द्र से मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राहक तीस हजार रुपये तक जमा व निकासी इस केंद्र के माध्यम से कर सकते हैं। केन्द्र संचालक बलराम यादव ने बताया भारतीय स्टेट बैंक के खाता धारकों को जमा,निकासी,एफडी, आरडी,खाता खोलना, सुकन्या खाता सहित सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। इस मौके पर शाखा प्रबंधक सुरेश विश्वकर्मा, कैशियर ऋषभ, कुमार गुंजन,भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक संजय यादव, प्रधान मनीष कुमार पाण्डेय,परवीन यादव उर्फ पप्पू, राकेश मौर्य, पवन कुमार शुक्ला,अर्जुन यादव,रमेश यादव, अयोध्या वर्मा,मुकेश मौर्य,रविन्द्र साहनी,आदि उपस्थित रहें।

