करनैलगंज,गोंडा।बैंक से लिए कर्ज को समय पूर्व जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के घर राजस्व टीम के साथ बैंक कर्मी दलबल के साथ पहुंचे और कर्ज राशि जमा करने के लिए बकायेदारों को जागरूक किया।
राजस्व विभाग करनैलगंज एवं प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा कटरा बाजार द्वारा संयुक्त रूप से ऋण वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को करनैलगंज नायब तहसीलदार संतोष यादव व प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक अनुज कुमार मांगलिक के नेतृत्व में बैंक कर्मी तहसील क्षेत्र के खैरम, विरवा, छिरास, रामापुर, बनगांव सहित कई इलाकों में ऋणियों के साथ संपर्क कर सघन वसूली का अभियान चलाया। टीम के जागरूक करने पर कई बकायेदारों ने अपना कर्ज राशि जमा भी कर दिए। वहीं छह बड़े व पुराने बकायेदारों सख्त कार्यवाही की गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि बैंक के अधिकारियों के साथ ऋणियों से संपर्क कर उनसे आगामी लोक अदालत 14 दिसम्बर को व्यवहार न्यायालय परिसर गोंडा में उपस्थित होकर एक मुश्त समझौता करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि लोक अदालत के माध्यम से उन्हें समझौते के तहत ऋण से मुक्त होने का मौका मिल सके। इस दौरान अमीन सुनील तिवारी, अमित कुमार व बैंक की तरफ से शाखा प्रबंधक सौरभ कुमार, सहायक प्रबंधक नीतीश कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव आदि लोग टीम में शामिल रहे।

