गोण्डा।शहर के जाने माने नौजवान शायर आतिफ गोण्डवीं अब खाड़ी देशों में अपने शायरों से समां बांधेंगे। जिले का नाम रौशन करते हुए नौजवान शायर दुबई में होने वाले शेख राशिद ऑडिटोरियम में इंटरनेशनल मुशायरे में प्रतिभाग कर अपनी शायरियों का कलाम पढ़ेंगे।

7 दिसम्बर 2024 को खाड़ी देश दुबई में होने जा रहे इंटरनेशनल मुशायरा में जिले के इमामबाड़ा निवासी आतिफ गोण्डवीं अपने शायरों कलाम को पेश करेंगे। बताया जा रहा है कि 17 मई 2022 में विश्वस्तर की संस्था अंदाज-ए-बयां और एईबीए के संस्थापक रेहान सिद्दीकी और साजिया किदवई ने लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर पर शायरों का एक कम्पीटीशन टैलेंट हंट नाम से कराया था। जिसमें गोण्डा के आतिफ गोण्डवीं ने तीसरा स्थान हासिल कर अपनी जगह बनाई थी। जिसके तहत जिले के इस नौजवान शायर को दुबई में हो रहे इंटरनेशनल मुशायरे में शामिल किया गया है। इस उभरते हुए नौजवान शायर का चयन खाड़ी देश के मुशायरे में होने से जिले के लोगों में काफी उत्साह है और लोगो का बधाई संदेश देने का ताता लगा हुआ है।

