गोंडा।जिले के मालवीयनगर रामलीला मैदान स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर में वर्ष भर होने वाले रविवारीय गीता गोष्ठी में गीता महोत्सव को विराट स्वरूप देने के लिए ग्राम स्तर तक जनसंपर्क की मुहिम छेड़ने का संकल्प लिया है। गीता महोत्सव के संयोजक इं० सुरेश दूबे ने कहा कि अगले वर्ष गोष्ठी का विराट रजत जयंती महोत्सव आयोजन करने के लिए इस वर्ष वार्षिकोत्सव को व्यापक स्वरूप देने के लिए हमें जिले के सनातन धर्म प्रेमियों को एक मंच पर एकत्रित करने का अभियान चलाया जाएगा।

गोष्ठी में वैश्विक परिदृश्य में सनातन धर्म की भूमिका पर विशेष सामयिक चर्चा करने का निर्णय लिया गया है। स्वदेशी जन जागरण के सह संयोजक जनार्दन सिंह ने गोष्ठी के नियमित सदस्यों को जिले के विद्वान व साहित्य संगीत क्षेत्र के नामचीन लोगो से सहयोग लेकर सभी विद्यालयों में जाकर आमंत्रित करने व महोत्सव में गुरुद्वारा समिति सावन कृपाल रुहानी मिशन गायत्री परिवार बालाजी खाटू श्याम परिवार व आर्ट आफ लिविंग आदि धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों को प्रतिभाग कराने का दायित्व दिया गया है। गोष्ठी में उत्तम कुमार शुक्ल,अमित सिंह,अनिल सिंह, आशुतोष सहाय, चंद्रभान मिश्र, किरन पांडेय, राकेश गुप्ता, अशोक जायसवाल, रमेश दूबे, अमित शुक्ल व अवधनंदन वर्मा मौजूद रहे।

