गोण्डा।मामा भांजे का खेल स्वास्थ्य विभाग की सेहत बिगाड़ने में तुला हुआ है,विभाग के उच्चाधिकारियों से लेकर प्रशासन भी नींद में है।दिशा कलेस्टर में हुए साक्षात्कार में एक अभ्यर्थी ने यूपीएसएसीएस के जेडी व साक्षात्कार समिति के सदस्य पर अनीयमितता का आरोप लगाया है।उसने मुख्यमंत्री सहित स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव व परियोजना निदेशक और गोण्डा के जिला जिलाधिकारी को मामले की जाँच कराये जाने और आरोपी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर प्रार्थनापत्र सौंपा है।
जनपद बस्ती के कटरा बाई पास डमरूआ रोड अमहट गाँधी नगर कीे ज्योति पाण्डेय ने यूपीएस ए सीएस के जेडी व साक्षात्कार समिति के सदस्य पर अपने भांजे की नियुक्ती कराने का दबाव मुख्यचिकित्साधिकारी पर डालने का आरोप लगाया है।ज्योती ने मुख्य मंत्री को लिखे प्रार्थनापत्र में लिखा है कि उसने गोण्डा जनपद के मुख्यचिकित्साधिकारी द्वारा जारी विग्यापन 21जुलाई के क्रम में डीएमडीओ के पद पर आवेदन किया था ।शार्टलिस्ट होने के उपरान्त मुख्य चिकित्साधिकारी गोण्डा के स्तर से पत्र भेज कर व ईमेल व काल करके 20 नवम्बर 2024 आयोजित साक्षात्कार में उपस्थिति होने को कहा गया था ।बुलावा पत्र के क्रम में मैं साक्षात्कार हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी के सभागार में उपस्थिति हुई।मैने समिति के सभी सदस्यों द्वारा पूछे गये सभी प्रश्नो का जबाब दिया।अभ्यर्थी ज्योति पाण्डेय ने बताया कि जेडी व समिति के सदस्य अपने भांजे की नियुक्ती को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं क्षय रोग अधिकारी पर बेजा दबाव बना रहे हैं ।सूत्रों की माने तो अभी रिजल्ट पर डीएम व सीएमओ का अनुमोदन व हस्ताक्षर भी नहीं हुए।

