गोंडा।मंडलीय कारागार गोंडा में संविधान दिवस के अवसर पर अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दानिश हसनैन ने जेल में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बंदियों को हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान नारे के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात डा0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर अपर जिला जज ने कहा कि संविधान में हमको मूल अधिकार प्रदान करने के साथ ही हमारे कर्तव्यों का भी उल्लेख है। हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल बृज लाल तिवारी ने किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अपूर्व व्रत पाठक, जेलर शिव प्रताप मिश्रा, डिप्टी जेलर सुरेश सिंह, शैलेंद्र वर्मा, डिप्टी डिफेंस काउंसिल अनिमेष चतुर्वेदी, प्रभात श्रीवास्तव सहित जेल के सभी अधिकारी, कर्मचारी व बंदी उपस्थित रहे।

