गोंडा।राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन ने जिले में बड़ा बदलाव किया। कर्नलगंज क्षेत्र के निवासी युवा समाजसेवी अनुपम पाण्डेय को गोंडा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति पर संगठन के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन की ओर से घोषणा किया गया कि अनुपम पाण्डेय को यह जिम्मेदारी संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए दी गई है। संगठन ने अनुपम पाण्डेय से अपेक्षा की है कि वह संगठन के नियमों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। नियुक्ति पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि जिला अध्यक्ष को यह सुनिश्चित करना होगा कि संगठन के संरक्षण में कोई भी गैरकानूनी गतिविधि न हो और शासन-प्रशासन के कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचा जाए। अनुपम पाण्डे की इस नियुक्ति पर संगठन के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और युवाओं को प्रेरित करेगा इस नियुक्ति से गोंडा जिले में संगठन की सक्रियता और मजबूत उपस्थिति की उम्मीद की जा रही है।

