गोण्डा।बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड इकाई मैजापुर चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र 2024-25 का शुभारंभ शनिवार को पूर्ण विधि विधान से हवन पूजा महंत रामवत हनुमानगढ़ी अयोध्या ने किया।

कार्यक्रम में कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, अमरेंद्र प्रसाद सिंह उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल, सुनील कुमार सिंह जिला गन्ना अधिकारी, डॉक्टर आर०बी० राम उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन मंडल, महेश कुमार मुख्य राजस्व अधिकारी, राधेश्याम राय अपर पुलिस अधीक्षक, भारत भार्गव उपजिलाधिकारी कर्नलगंज, उमेश्वर प्रभात सिंह क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज, उदित पालीवाल क्षेत्राधिकारी, राजेश सिंह प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार, भवानी भीख शुक्ला ब्लॉक प्रमुख कटरा बाजार की मौजूदगी में मैजापुर चीनी मिल के संदीप अग्रवाल मुख्य महाप्रबंधक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पेराई सत्र 2024-25 के लिए किसानों की सुविधा को देखते हुए समय से चीनी मिल को प्रारंभ किया जा रहा है। जिससे किसान गेहूं और अन्य फसलों की बुवाई समय से कर सकें। साथ ही क्षेत्र में सभी किसानों का पूरा गन्ना समय पर खरीदकर समय से गन्ने के पैसे को भुगतान किया जाए।
बताया कि इस बार 72 लाख कुंतल गन्ना पेराई करने का लक्ष्य है। और संभावित रुपया 250 करोड़ का समय से गन्ना मूल्य भुगतान भी किसानों को किया जाएगा। और बलरामपुर टेलीफोन एप द्वारा किसानों की समस्याओं का तुरंत निदान किया जाएगा। और तत्काल गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेजा जाएगा। इस मौके पर पवन कुमार चतुर्वेदी महाप्रबंधक गन्ना,मुकेश कुमार झुनझुनवाला महाप्रबंधक,वाणिज्य सहायक महाप्रबंधक,अभियांत्रिकी सहायक,महाप्रबंधक उत्पादन एवं सहायक महाप्रबंधक प्रशासनिक आदि चीनी मिल की ओर से उपस्थित रहे। क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति सम्मानित किसान भाई संख्या में मौजूद रहे।

