मुश्ताक अहमद
गोंडा।बजाज हिंदुस्तान शुगर लि० कुंदरखी चीनी मिल में प्रस्तावित 690 किलो लीटर प्रतिदिन क्षमता बी हैवी शीरा,केन सिरप व अनाज आधारित डिस्टलरी के साथ ही 15 मेगा वॉट सह उत्पादन विद्युत संयंत्र का आयोजन किया गया।इस परियोजना की अनुमानित लागत 787 करोड़ आएगी।

प्रस्तावित डिस्टलरी के लिए बजाज ग्रुप के पास जमीन पहले से उपलब्ध है।बजाज ग्रुप के चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर डॉ०ए०वी० सिंह,इकाई प्रमुख पी०एन० सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रबुद्ध किसानों ने अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार को बुक दे कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में संतोष कुमार उत्तर प्रदेश पर्यावरण व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अयोध्या,बजाज चीनी मिल कुंदरखी इकाई प्रमुख पी०एन० सिंह,बजाज एनर्जी के इकाई प्रमुख,एचएस प्रमुख एवं कंसल्टेंट सहित अन्य अधिकारी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में कंसल्टेंट द्वारा डिस्टलरी उद्योग का पूरे विधि का विस्तारपूर्वक विवरण प्रस्तुत किया। किसानों से प्रस्तावित डिस्टलरी की स्थापना के बारे में उनका मत लिया।कई किसानों ने उद्योग संबंधी अपने अनेक चिंताओं को व्यक्त किया। इस अवसर पर डिस्टलरी प्लांट की स्थापना के लिए अधिकांश किसानों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।इस दौरान किसानों की समस्याओं को डॉ०ए०वी० सिंह ने प्रत्युत्तर दिया।जिसकी सराहना की गाई।
कार्यक्रम में किसानों के द्वारा प्रस्तावित प्रतिनिधि ने डिस्टलरी लगाने का प्रस्ताव पेश किया,जिसका किसानों ने ध्वनिमत से स्वागत किया।मिल के जोनल हेड एन०के० शुक्ला ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।इस मौके पर आसपास के गांवों के लोग भारी तादाद में मौजूद रहे।

