अशफाक आलम
गौरा चौकी,गोंडा।बुधवार को प्राथमिक विद्यालय सैदापुर में पर्यावरण जागरूकता के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक क्लब व बाल कैबिनेट का गठन किया गया। बाल कैबिनेट में प्रधानमंत्री पद के लिए शिवा यादव को चुना गया। शिवा यादव अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी अंतर से पराजित किया।शिवा यादव की कैबिनेट में शिव शक्ति स्वास्थ्य मंत्री,शिव पासवान सुरक्षा एवं न्याय मंत्री,कुसुम पोषण मंत्री, आनशी उपस्थित मंत्री,आदित्य मौर्य शिक्षा मंत्री,यश शर्मा कौशल विकास मंत्री,मानसी मौर्य पर्यावरण मंत्री,श्याम सुंदर खेलकूद मंत्री व राम अवतार को संचार मंत्री नियुक्त किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल साजिद, एसएमसी अध्यक्ष राम अनुज, प्रधान प्रतिनिधि पंकज पटेल व स्कूल के समस्त स्टाफ, अभिभावक व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

