कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय कोतवाली के ग्राम कचनापुर स्थित सरयू नदी में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
रविवार को कुट्टीघाट स्थित सरयू नदी में एक लाश उतराती दिखाई दी।देखते ही देखते जंगल में आग की तरह चारों ओर फैल गई। मौके पर काफी तादाद में लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से लाश को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान हीरापुर शाहपुर निवासी रामू कश्यप की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक रामू बीते चार दिनों से घर से गायब हो गया था। उसे नशे की लत की वजह से परिजन उसकी तलाश नहीं कर रहे थे। कर्नलगंज कोतवाली पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

