इमरान अहमद
मनकापुर।शुक्रवार को बलरामपुर चीनी मिल्स इकाई मनकापुर में शरद कालीन गन्ना बुवाई जागरूकता रैली निकाली गई।रैली को जिला गन्ना अधिकारी सुनील सिंह व मनकापुर चीनी मिल मुख्य महाप्रबंधक नीरज बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में गन्ना महाप्रबंधक राजकुमार टाया ने बताया कि रैली का उद्देश्य चीनी मिल परिक्षेत्र में शरद कालीन गन्ना बुवाई के लिए किसानों को जागरूक करना तथा उन्हें नई तकनीक से अवगत कराना है। उन्होनें बताया की चीनी मिल द्वारा शरद काल में कोड 15023,0118 को लख 0 14201 की बुवाई को प्राथमिकता दिया जा रहा है।साथ ही साथ किसानों को लाल सड़न रोग से प्रभावित होने के कारण बुआई ना करने की सलाह दी जा रही है।वहीं जिन किसानों की धान की फ़सल अभी लगी है उनसे खेतों में गन्ना बीज की नर्सरी तैयार करने की अनुरोध की गई।यह रैली करीब 150 गाँवों का भ्रमण कर वापस मिल आकर समाप्त हुई।इस अवसर पर मनकापुर परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आजाद अंसारी,सचिव जसवंत सिंह,चीनी मिल के उप महाप्रबंधक वाणिज्य एस० एस० नायक,सहायक महाप्रबंधक विधि एवं कार्मिक जी० के० राउत,सहायक महाप्रबंधक गन्ना नरेन्द्र सिंह,सहायक महाप्रबंधक गन्ना एस०बी० सिंह,प्रबन्धक गन्ना नवीन शर्मा आदी गन्ना व मिल अधिकारी मौजूद रहे।

