गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लानगर,बलरामपुर।न्याय पंचायत देवरिया आदम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जलेबी दौर से शुरू किया गया। इसमें न्याय पंचायत के सभी विद्यालयो ने प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय की बालक वर्ग में 100 मीटर प्रतियोगिता में मो 0इस्माइल UPS ओबरीडीह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान अहमद UPS जिगनी का रहा। 100 मीटर बालिका वर्ग में रोहणी UPS जिगनी प्रथम स्थान पर रही रीना देवी CS ओबरीडीह प्राथमिक विद्यालय वर्ग CS ओबरीडीह प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान CS कथरहा एवजपुर का रहा।

लंबी कूद बालक वर्ग में रामकिशन जिगनी प्रथम स्थान ,अहमद द्वितीय स्थान जिगनी ,इस्माइल तृतीय स्थान ओवरीडीह, खो-खो में ओवरीडीह प्रथम रहा। लंबी कूद बालिका वर्ग में रोहिणी प्रथम स्थान ,रीना देवी द्वितीय स्थान ओवरीडीह का रहा।सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।।इस अवसर पर नोडल शिक्षक बारी मास्टर इरशाद अहमद (ब्लॉक मंत्री/ प्राथमिक शिक्षक संघ), सुरेंद कुमार ,वीना यादव,आरोही गुप्ता,अर्चना देवी, एजाज अहमद ,लक्ष्मण, ब्रजेश ,एलपी सिंह,मो०शरीफ,सुरेंद्र कुमार,आदि उपस्थित रहे।।

