मोहम्मद सुलेमान
गोंडा।गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने 13 अक्टूबर को बहराइच के महाराजगंज व आसपास के इलाकों में अपने आवास से बहराइच के महाराजगंज व आसपास के इलाकों में हुए सांप्रदायिक हिंसा,आगजनी व लूट के शिकार हुए परिवारों को आज नान बच्चा मिश्रा लंबरदार के नेतृत्व में एक टीम के साथ राहत सामग्री भेजी है।भेजे गए पैकेज में राशन,खाने-पीने रोजमर्रा की वस्तुएं,बर्तन,महिलाओं,बच्चों के कपड़े,जूते,चप्पल,ब्लैंकेट,कंबल आदि भेजा गया है।

मसूद आलम खान ने कहा की बहराइच में जो सांप्रदायिक हिंसा हुई वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा चाहे उसमें किसी इंसान की जान गई वो भी दुखद रहा,चाहे सैकड़ो घर और मकान जलाए गए व लूटे गए वह भी दुखद है।उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होते ही बहुत जल्द महाराजगंज व आसपास के पीड़ितों के घर मैं जाऊंगा।जिस व्यक्ति की जान गई है उस परिवार से भी मिलूंगा।जिन परिवारों का घर,मकान,दुकान,लूटे व जलाए गए हैं उन परिवार से भी मिलूंगा।
इस मौके पर हाजी मोहम्मद आमिर खान, जियाउर्रहमान खान,सुफियान खान प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा सलमान खान हलधरमऊ,कृष्ण चन्द पांडेय विद्यासागर मिश्रा,आसिफ लारी,फरमान खान,इमरान मंसूरी,शकील खान उज्जैनी,अरुण मौर्य,विशाल गौतम,सुकरान खान,अताउल्लाह सिद्दीकी,शाहिद सिद्दीकी,अमरेश यादव,खान मोहम्मद,एजाज अहमद सलमानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

