गोंडा।आगामी 27 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोंडा का पत्रकार सम्मेलन,शपथ ग्रहण समारोह, स्मारिका विमोचन व पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन मुख्यालय के टाउन हॉल गांधी पार्क में होगा।जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा व महामंत्री महेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जनमोर्चा समाचार पत्र की संपादक सुमन गुप्ता,मुख्य अतिथि आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील,विशिष्ट अतिथि अमरेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस उप महानिदेशक,विशिष्ट अतिथि जिला अधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल होंगे। साथ ही जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण,स्मारिका यादगार का विमोचन,पत्रकारों को ट्राफी,सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम अपराह्न 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।कार्यक्रम में बहराइच जनपद के आजतक टीवी चैनल के पत्रकार रामबरन चौधरी को उनके जोखिमभरी कवरेज के लिए सम्मानित किया जाएगा।बैठक सिंचाई विभाग के सभागार में संपन्न हुई।बैठक में महामंत्री महेंद्र तिवारी,विजय बहादुर तिवारी,नदीम सिद्दीकी,प्रदीप कुमार गुप्ता,आरके मिश्रा,कृष्ण शर्मा,संदीप अवस्थी,ओमचंद शर्मा,रविंद्र प्रताप सिंह,प्रमोद शर्मा,राहुल तिवारी,राजेंद्र प्रसाद तिवारी,अरविंद कुमार गुप्ता,श्याम प्रकाश तिवारी मौजूद रहे ।

