मुश्ताक अहमद
गोंडा।आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने आवास पर सपा नेता सूरज सिंह ने पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता के दौरान सपा नेता ने पत्रकारों से कहा कि हाल ही में सम्पन्न हुए गन्ना विकास समिति के चुनाव पर भारतीय जनता पार्टी के लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिये गैर जिम्मेदार बयान दे रहे हैं। ब्राह्मण समाज के लोगों के पक्ष में सिर्फ बयान देकर उनको को गुमराह करने की साजिश नाकाम होती दिख रही है। वजह ब्राह्मण समाज बुद्धिजीवी है। और अपने हानि लाभ का आंकलन कर लेता है।
श्री सिंह ने कहा कि जिस दिन डेलीगेट्स के चुनाव का पर्चा बिकना था। और गन्ना दफ़्तर गोंडा का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया गया था। भाजपा के कुछ छुटभइयों द्वारा कहा गया कि पर्चा जिसको मिलना था वो ले गया अब किसी को नहीं दिया जायेगा। उस समय भाजपा विधायक और अन्य नेता कहाँ थे? क्यूँ नहीं ब्राह्मण व अन्य लोगों को नामांकन पत्र दिलाया गया। उस समय की हालत देख मैं जिलाधिकारी, आर ओ जिला क़ृषि अधिकारी और जिला गन्ना अधिकारी को फ़ोन कर अपनी आपत्ति जताई और पर्चा दिलाने के लिये कहा।मेरे पिता स्व० पंडित सिंह ने अपने समय में मीना मिश्रा पत्नी विजय मिश्रा को दो बार गोण्डा गन्ना समिति का चेयरमैन बनाया था।समाजवादी पार्टी ने सदैव ब्राह्मण हित को देखकर कार्य किया है।आज भाजपाइयों को ऐसे बयान से बचना चाहिए।ऐसा बयान कि गोण्डा से किसी ब्राह्मण को चेयरमैन होना चाहिए महज बयान ही था जबकि पूरी पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी।भाजपा चाहती तो कोई भी ब्राह्मण चेयरमैन हो सकता था।प्रदेश में क़ानून व्यवस्था के सवाल पर सूरज सिंह ने कहा कि गोण्डा गंगा-जमुनी तहजीब का उदाहरण रहा है। यहाँ के लोगों में आपसी सौहार्द सदा कायम रहा है, उन्होंने सबसे सौहार्द कायम रखने की अपील की।

