गोंडा।कोतवाली करनैलगंज व कस्बा चौकी पुलिस ने आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक व चौकी प्रभारी कस्बा सोम प्रताप सिंह ने कस्बा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।और क्षेत्र वासियों को जागरुक करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
गुरुवार देर शाम कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी कस्बा क्षेत्र में अपर पुलिस अधीक्षक व चौकी प्रभारी ने आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अपर पुलिस अधीक्षक व चौकी प्रभारी कस्बा सोम प्रताप सिंह ने क्षेत्र वासियों से आह्वान किया कि आने वाले करवा चौथ,धनतेरस,दीपावली,भैया दूज और छठ पूजा पर्व को सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था अमन चैन बना रहे। उन्होंने कहा कि त्यौहार में कोई भी अराजक तत्व कुछ गड़बड़ी करने की कोशिश करता है,तो उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा। उसकी जगह सिर्फ जेल है।

