मोहम्मद सुलेमान/राकेश सिंह
गोंडा।शनिवार को महाराजा देवी बक्स सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में सेवा पखवाड़ा विकसित भारत 2047 के उपलक्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश कुमार सिंह ‘मंजू सिंह’ सदस्य विधान परिषद व विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर रामचंद्र रहे। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत का आत्मनिर्माण बनने का सपना तभी साकार होगा जब उपयोग की जाने वाली सभी वस्तुएं मेक इन इंडिया हो। उन्होंने कहा कि हमें चीन की तर्ज पर सस्ते दर पर उत्पाद करना होगा। और साथ ही साथ हमें विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्पादों को आगे लाना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश सेना के उपयोगी सामान हथियार बनाना और विमान बनाने के साथ-साथ खाद्यान्न व अन्य मामले में आत्म निर्भर बना हैं। हम अनाज दूसरे देश को भी दे रहे हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रामचंद्र ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में सर्वांगीण विकास हो रहा है।
इस मौके पर कक्षा 9 व 10 के छात्र रामबाबू,शैलेश वर्मा व कृतिका पांडेय को निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने व इंटर स्तर पर संभाषण प्रतियोगिता में सतीश मौर्य, भूमि साहू, राज मिश्रा व शिवनारायण मिश्रा को मुख्य अतिथि ने मेडल व प्रशस्त पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक मजहरूल हक अंसारी ने किया।
इस मौके पर नगर पंचायत बेलसर प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह मोनू, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश राय चंदानी, जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य संतोष सिंह, शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

