गोण्डा।कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 70 सालों से छलती चली आ रही है। देश में महिलाओं की भागीदारी व हिस्सेदारी को लेकर अगर कोई पार्टी ने बात की है तो वह भारतीय जानता पार्टी है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए आरक्षण बिल लाए। लेकिन महिला विरोधी कांग्रेस पार्टी ने उस बिल को पास नहीं होने दिया। यह बाते उन्होंने टाउन हाल में हुए जन आक्रोश महिला सम्मेलन में कहीं।

रविवार को शहर के टाउन हाल में भाजपा की ओर से किए गए जन आक्रोश महिला सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण संशोधन बिल 2023 को विपक्ष में बैठी पार्टी कांग्रेस व सपा ने मिलकर पास नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने 70 सालों तक कांग्रेस को वोट किया उसी पार्टी ने महिलाओं को देश की भागीदारी में कोई हिस्सा नहीं दिया। कार्यक्रम में वर्षा सिंह ने महिलाओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप सभी माताओं बहनों को चाहिए की देश व प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाए। जिससे हम विपक्ष के हां या न का सहारा न बनना पड़े। उन्होंने कहा कि आज दो तिहाई का बहुमत न होने से बिल पास न हो सका। इसलिए शपथ ले की अगला चुनाव जो हो उसमें पूर्ण बहुत की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाए।
कार्यक्रम में गौरा विधायक प्रभात वर्मा, तरबगंज विधायक प्रेमनारायण पाण्डेय, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, महिला मोर्चा से वीना राय, वंदना गुप्ता, मीडिया प्रभारी विवेकमणी श्रीवास्तव, नीरज मौर्या, डा. अनिल कन्नौजिया आदि रहे।

