गोन्डा।शहर के गायत्री पुरम में एपीएस ग्लोब स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ० अरविंद शर्मा,डॉ० रेखा शर्मा, डॉ०आरबी सिंह बघेल, नृपेंद्र मिश्रा, रन युद्ध सिंह, डॉ० अभय श्रीवास्तव, अजय विक्रम सिंह ने बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडल का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

मॉडल प्रतियोगिता में क्लास 6 से लेकर हाई स्कूल तक के बच्चों ने भाग लिया।जिसमें अनन्या मिश्रा ने बनाया न्यूक्लियर रिएक्टर, मानवी सिंह इंटीग्रेटेड फार्मिंग और आयुष कुमार ने सेंसर लगा हुआ चश्मा विंडमिल सोलर एनर्जी एसिड रेन वायु प्रदूषण ध्वनि प्रदूषण रेन वाटर हार्वेस्टिंग इत्यादि पर बहुत ही लाभप्रद मॉडल प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया विद्यालय के प्रबंधक अजय प्रकाश सिंह ने । कार्यक्रम के दौरान अजरा सीमिन ,अंतिमा सिंह, शिवानी सिंह ,निष्ठा, सौम्या, मंजू शुक्ला, काजल ,वर्तिका, रिशु सिंह, मुस्कान ,अलका सिंह ,राजेश्वरी मौर्य ,चंदन कनौजिया, अभिषेक श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

