मोहम्मद उमर उर्फ समीर
गोंडा।संगठन के प्रति लगन,निष्ठा,कर्मठता और सहयोग को देखते हुए संगठन के संरक्षक सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व सांसद अशोक वाजपेई के संस्तुति पर भारतीय मानवाधिकार परिवार अंतरराष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुमार अवस्थी ने गोंडा निवासी सुधीर कुमार तिवारी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
श्री तिवारी को जिला उपाध्यक्ष पद पर अपनी लगन और निष्ठा से कार्य करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी तय की है, मैं उस पर निश्चित रूप से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। और समाज के शोषित, वंचित व पीड़ित लोगों का सहयोग पूरे मनोयोग से करूंगा। जिससे उन्हें कहीं भी किसी भी प्रकार का मानव अधिकारों का हनन न हो सके। श्री तिवारी के मनोनयन पर प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद उमर उर्फ समीर समेत तमाम लोगों ने श्री तिवारी को शुभकामनाएं दी हैं।

