गोंडा।समाजवादी छात्र सभा संगठन का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम शनिवार को पूर्व मंत्री पंडित सिंह के आवास पर सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि नियुक्ति पत्र सिर्फ कागज़ का टुकड़ा नहीं,बल्कि ये एक अहम जिम्मेदारी है।जिसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी निभाना होगा। तब कहीं जाकर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि भाजपा ने छात्रों के साथ धोखा करने का काम किया है।
प्रति वर्ष 2 करोड़ नौकरी का वादा करने वाली भाजपा ने ग्रेजुएट छात्रों से पकौड़ा तलवाने का काम किया है। श्री सिंह ने कहा कि सपा सरकार बनने पर छात्र-संघ बहाल कराया जायेगा। और छात्रों की मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जायेगा। सूरज सिंह ने कहा कि छात्र राजनीति नर्सरी ने देश में महान नेताओं को जन्म दिया है। आयोजक जिलाध्यक्ष छात्र सभा सिद्धार्थ सिंह ने सभी पदाधिकारियों से संघर्ष में साथ देने की अपील की। इस अवसर पर विनोद श्रीवास्तव, शिव सम्पत सिंह, देवेंद्र सिंह, जयचंद सिंह, दीपू यादव, संजय साहू, मेराज अहमद, विवेक सिंह, करन सरदार, विवेक मिश्र, राघवेंद्र, नीरज, शिवनाथ सिंह, नरेंद्र यादव, अल्तमश, आदर्श, पुष्कर ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

