मोहम्मद सुलेमान/राकेश कुमार सिंह
गोंडा।शिक्षा क्षेत्र मनकापुर में शनिवार को हिंदी दिवस के मौके पर कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम मनकापुर में शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया की देखरेख में चित्र कला व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक आलोक भारती ने बच्चों को हिंदी की उपयोगिता व महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। चित्र कला व निबंध लेखन प्रतियोगिता में रूबी, अर्चना, संजू, रूमा, पूनम, नंदिनी, अनामिका, राजनंदनी, पूनम यादव, अंसिका मौर्य, रेशमा बानो, रोशनी बानो, सेजल भारती, संगीता भारती, उन्नति, अंशिका भारती, चांदनी यादव, माधुरी, क्रांति, आंचल, सुंदरी, कुसुम, प्रियांशु, अमन, आकाश, सूरज, राजकुमार, दीपक, शैलेंद्र, आंचल, दामिनी, मानसी, सिमरन, ताज मोहम्मद, बृजमोहन, आकाश वर्मा, नैन्सी, शिव कुमार, युवराज यादव, संजू, करन, शिवानी व अनामिका की भागीदारी रही और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मूल्यांकन में शिक्षक शताब्दी वर्मा, अरुण कुमार सिंह व पूनम वर्मा ने किया। जिसमें पूनम भारती प्रथम, अंशिका मौर्य द्वितीय व माधुरी तृतीय स्थान हासिल की। निबंध लेखन प्रतियोगिता में ताज मोहम्मद प्रथम, मनीष मौर्य द्वितीय व अंशिका मौर्य तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। इस मौके पर शिक्षक सुरेश कुमार, देवेन्द्र प्रताप,अमर ज्योति शर्मा, चित्रावती, पूनम यादव, अनुराधा मिश्रा मौजूद रहे।

