गोंडा।भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के निर्देश पर पुतला दहन कार्यक्रम जिला शोध प्रमुख अभिषेक शुक्ला की अगुवाई में किया गया।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश जी मानिसक रूप से विक्षिप्त हो चुके है। अपराध व अपराधियों का भूत उनपर इस तरह चढ़ चुका है कि संत और अपराधियों में अंतर उनको नही पता सत्ता जाने के बाद अपराधियों और अपराध पर लग रहे अंकुश से वो बौखलाहट में है।
जिला शोध प्रमुख अभिषेक शुक्ल ने कहा कि अखिलेश यादव का बयान उनके पूर्ण रूप से मानिसक दिवालियापन को दर्शाता है। सनातन संस्कृति में प्रमुख 4 मठ माने गए हैं। जो देश के 4 कोने पर स्थित है। ये मठ देश की एकता अखंडता को जोड़ते है। इन मठों पर बैठे श्री मठाधीशों को माफ़िया शब्द से जोड़ना साफ़-साफ़ उनकी बौखलाहट और सनातन विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
इस मौके पर गौरी कांत जिला मंत्री, प्रमोद तिवारी, अमर पाठक, दिलीप कुमार, रवि यादव, जगदंबा मौर्य, अमरजीत, आदित्या उपाध्याय, अनुपम, महेश, आकाश पाठक, रघु यादव, ओम कश्यप, अमरजीत सिंह, ज्ञानेंद्र पाठक, दिनेश तिवारी, रितेश कुमार, ओंकारनाथ, ललित मौर्य, ऋषभ त्रिपाठी, प्रमोद कश्यप, मोहित गुप्त, अम्बुज द्विवेदी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

