गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज उमेश्वर सिंह के नेतृत्व में कोतवाली कर्नलगंज पुलिस टीम ने चोरी की योजना बनाते समय चार शातिर चोर शरीफुल हसन, मो० अकरम, अशरफ व श्यामू को दत्तनगर स्कूल के पीछे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण 3 सब्बल, 1 आरी, 6 ब्लेड, 1 हथौडा, 1 चाभी गुच्छा, 1 छेनी, 1 प्लास, 1 पेचकस व टार्च बरामद किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर कोतवाली में मु0अ0सं0-410/2024, धारा 313 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
क्या है मामला
बुधवार को कोतवाली कर्नलगंज के उ०नि०अंकित सिंह मय हमराह फोर्स के साथ रात्रि गस्त में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर दत्तनगर स्कूल के पीछे से चोरी की योजना बनाते समय 4 चोरों शरीफुल हसन, मो० अकरम, अशरफ व श्यामू को दत्तनगर स्कूल के पीछे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण 3 सब्बल, 1 आरी, 6 ब्लेड, 1 हथौडा, 1 चाभी गुच्छा, 1 छेनी, 1 प्लास, 1 पेचकस व टार्च बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर कोतवाली में मु0अ0सं0-410/2024, धारा 313 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार आरोपीगण
शरीफुल हसन पुत्र अहमद हसन निवासी हरिचन्दा थाना जरवल रोड़ जनपद बहराइच,
मो० अकरम पुत्र शरीफुल हसन निवासी हरिचन्दा थाना जरवल रोड़ जनपद बहराइच,
अशरफ पुत्र शरीफुल हसन निवासी हरिचन्दा थाना जरवल रोड़ जनपद बहराइच व
श्यामू पुत्र पाटन निवासी भुलियापुर कोनहटा कोतवाली कर्नलगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया
दर्ज रिपोर्ट
मु0अ0सं0-410/2024, धारा 313 बीएनएस कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी
3 अदद सब्बल,
1 अदद आरी,
6 अदद ब्लेड,
1 अदद हथौडा,
1 अदद चाभी गुच्छा,
1 अदद छेनी,
2 अदद प्लास व
3 अदद पेचकस पुलिस ने उनके पास से बरामद किया है।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ०नि० अंकित सिंह,
उ०नि बृजेश कुमार सिंह,
का०पंकज कुमार,
का० ऋषिकेश यादव,
का० दिलीप सिंह व
हे०का० राजेश यादव शामिल रहे।

