गोण्डा।बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अटल आवासीय विद्यालयों का नया शैक्षिक सत्र 2024-2025 के कक्षा 6 व 9 का शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम अटल आवासीय विद्यालय सिसवा मनकापुर में आयोजित सजीव प्रसारण के माध्यम से देखा गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के लगाए गए स्टालों का आयुक्त, देवीपाटन मंडल, जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा व विद्यालय के प्राचार्य ने अवलोकन करते हुए बच्चों की सराहना की।
और उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा किए जा रहे सांस्कृतिक व अन्य कार्यों की गुणवत्ता और जानकारी की पहचान जिला से प्रदेश व देश तक की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, आयुक्त, देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा, सांसद गोंडा व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिनिधि यूपी सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती बीना राय, विधायक मनकापुर प्रतिनिधि वेद प्रकाश दुबे, उपश्रमायुक्त देवीपाटन मंडल अनुभव वर्मा, सहायक श्रमायुक्त मोहम्मद अब्बास, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक व शिक्षिकाएं, छात्र- छात्राओं व उनके अभिभावक मौजूद रहे।

