गोंडा।सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज चौबे सोमवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय से भेंट की। तरबगंज तहसील के मांझा गांवों के किसानों की बाढ़ से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति शासन से दिलवाए जाने के लिए मांग पत्र दिया।
मांग पत्र में श्री चौबे ने लिखा है कि बारिश के दौरान घाघरा, सरयू और टेढ़ी नदियों में आई बाढ़ व जलभराव से मांझा इलाके में स्थित ऐली माझा,जबरनगर,गढी परास पुरवार,परास मझवार,बहादुरपुर,साखीपुर,दत्तनगर,बेंवदा माझा सहित कई मजरों में खरीफ की फसलें नष्ट हो जाने से सैकड़ों किसान व पशुपालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
तरबगंज विधानसभा क्षेत्र का लाइफ लाइन कहा जाने वाला पवित्र नगरी अयोध्या को जोड़ने वाली डेमवाघाट मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण व कैथीघाट पर पीपे के पुल के स्थान पर पक्का पुल बनाने की मांग की है।मांगपत्र में बाढ़ से क्षतिग्रस्त मार्गो व जर्जर पुलियों के नवनिर्माण व मरम्मत,बुजुर्ग व बच्चों के साथ मवेशियों में बढ रही संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाकर समुचित उपचार की व्यवस्था कराने की बात भी लिखी है।

