इमरान अहमद
गोंडा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में व अपर जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन के निर्देशन में जिला कारागार में मिशन वात्सल्य पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिला व पुरुष बंदियों को जानकारी देते हुए बाल संरक्षण अधिकारी चंद्रमोहन वर्मा ने बच्चों के संरक्षण व संवर्द्धन से संबंधित केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने योजनाओं की पात्रता व आवेदन करने की विस्तृत जानकारी बंदियों को दी। चाइल्ड लाइन के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर आशीष मिश्रा ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बंदियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल बृज लाल तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रभारी जेल अधीक्षक शिव प्रताप मिश्रा, चीफ एलएडीसी विनोद कुमार सिंह, डिप्टी चीफ़ एलएडीसी अनिमेष चतुर्वेदी, डिप्टी जेलर सुरेश कुमार व शैलेंद्र कुमार वर्मा, असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल प्रभात कुमार श्रीवास्तव व विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक कन्हैयालाल तिवारी उपस्थित रहे।

