गोण्डा।इंडियन पोटास लिमिटिड की ओर से सोमवार को लौव्वा टपरा ग्राम पंचायत स्थित कृषि सेवा केन्द्र पर किसान गोष्ठी आयोजिन किया गया। सीईओ कुलदीप मिश्रा ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी देवीपाटन मण्डल का बुक देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी देवीपाटन मण्डल विजेंद्र त्रिपाठी ने किसानों को आइपीएल की ओर से उपलब्ध कराई जा रही उर्वरक की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कम लागत में अच्छी उपज प्राप्त करने के टिप्स दिए। किसान गोष्ठी में किसानों को गन्ना व मक्का की फसल को कीट व रोगों से बचाव की जानकारी दी। किसान गोष्ठी में किसानों की आय में वृद्धि के लिए किसानों को तकनीकी खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। एनएफएल के क्षेत्रीय मैनेजर पुलकित चावला ने नैनो यूरिया के उपयोग बढ़ाने के बारे में बताया। इस मौके पर गोलू, मुकेश शुक्ल, पवन तिवारी, निबरे मिश्र,विनोद पांडेय,लल्ला ओझा,राम प्रताप शुक्ल,राम बिहारी शुक्ल, राम लोचन,समेत भारी तादाद में किसान मौजूद रहे।

