गोंडा।तहसील करनैलगंज की ग्राम पंचायत पूरे बदल तिवारी पुरवा निवासी अश्वनी तिवारी व गांव के अन्य लोगों ने डीएम को एक शिकायती पत्र दिया है। शिकायत कर्ता रामचंद्र तिवारी व सुरेंद्र कुमार ने दिए गए पत्र में लिखा है कि गाटा संख्या 438 पर प्राचीन काली भवानी मंदिर व रास्ते की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जिसकी शिकायत पूर्व में आईजीआरएस के मध्यम से कि गई थी। जांच लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को मिली थी।

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो लेखपाल व कानूनगो ने उक्त जमीन पर अवैध कब्जा होने की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी थी। तहसील प्रशासन दबंगों के आगे नतमस्तक है। ग्रामीणों ने गाटा संख्या 438 की पैमाइश कराने और अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन को खाली करने की मांग की है। डीएम ने एसडीएम करनैलगंज को तत्काल प्रभाव से पैमाइश कराकर मंदिर व रास्ते की जमीन को खाली कराने का निर्देश दिया है।

