गोंडा।नवयुवक पीडीए जागरूकता सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार को जिले के लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के सामने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का जन्म संघर्ष की कोख से हुआ है। समाजवादी पार्टी में छात्रों, नौजवानों ने कई बार बड़े आंदोलन कर सफलता हासिल की है। आज छात्रों के साथ धोखा हो रहा है,उन्हें ठगने का कार्य किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने नौजवानों से पार्टी संघर्ष में साथ देने का आह्वाहन किया। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि युवा शक्ति क्रांति लाने में सक्षम है। हम सब मिलकर सदस्यता अभियान को बल देंगे। सपा नेता सूरज सिंह ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि जब-जब समाजवादी सरकार बनी तब युवाओं ने अहम भूमिका निभाई,उन्होंने अपने पिता स्व० पंडित सिंह को याद करते हुए कहा कि मंत्रीजी भी युवाओं की आवाज सदैव बुलन्द करते थे। सूरज सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि युवा बड़ी संख्या में सपा से जुड़ रहे हैं।
राष्ट्रीय सचिव संजय सविता ने गौरा से आये साथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।एलबीएस की छात्रा रिया सिंह, मुस्कान यादव, मुस्कान ओझा, सायबा रायनी ने रक्षा सूत्र बांधकर बेटियों की रक्षा की सौगंध ली। बहनों को रक्षा की सौगंध के साथ-साथ रिटर्न गिफ्ट भी उपहार स्वरूप दिया गया। आयोजक दीपू यादव जिलाध्यक्ष मुलायम यूथ ब्रिगेड,सिद्धार्थ सिंह जिलाध्यक्ष छात्र सभा,पंकज गोस्वामी जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी,शहान अख्तर जिलाध्यक्ष युवजन सभा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। संचालन बब्बू सोनी राष्ट्रीय सचिव ने किया।

