अयोध्या।महर्षि दयानंद योग संस्थान की बैठक संस्था के अध्यक्ष अरविंद ओझा की अध्यक्षता में रविवार को अयोध्या कार्यालय में संपन्न हुई।बैठक में संस्था द्वारा संचालित देश के केंद्र अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
महर्षि दयानंद योग संस्थान आयुष मंत्रालय के योग सेटिस्फिक्शन बोर्ड से मान्यता मिली है। पूरे देश में परीक्षा कराने हेतु ये बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सभी केंद्र संचालकों को बताया गया कि योग की शिक्षा कितनी जरूरी है और योग को जन-जन तक पहुंचाना आपकी जिम्मेदारी है। योग को पूरे भारत में पहुंचने के लिए महर्षि दयानंद योग संस्थान हरपल भागीदार बन रहा है। इस बैठक में इन संचालकों के साथ-साथ संस्था के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

