गोंडा।शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा ने हर घर तिरंगा जिला कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रभान सिंह‘संचित’ और विशिष्ट अतिथि के रुप में जिलाअध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप ‘बमबम’ मौजूद रहे। संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि चंद्रभान सिंह ‘संचित’ ने हर घर तिरंगा अभियान और यात्रा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने कैसरगंज और गोंडा संसदीय क्षेत्र की जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और धन्यवाद ज्ञापित किया। किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा प्रत्येक विधानसभा के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालेगी और हर घर पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाएगा। इस कार्यशाला में मौजूद कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में देव नरायण मिश्र,सचिन वाल्मीकि,विपिन सिंह,श्याम किशोर मिश्र,पवन सिंह, दुर्गेश गुप्त, अंबरीश कुमार जिला कार्य समिति सदस्य,वीर सिंह सोशल मीडिया प्रमुख,आलोक तिवारी मंडल अध्यक्ष नवाबगंज,पवन कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष परसपुर,हरि कृष्ण मौर्य मंडल अध्यक्ष तरबगंज,सालिक राम मंडल अध्यक्ष गोपाल ग्राम,दिवाकर सिंह मंडल अध्यक्ष मनकापुर,विजय दत्त सिंह मंडल अध्यक्ष मसकनवा,सिपाही लाल मौर्य,राम वकील मौर्य,पंकज कुमार,अनिल कुमार सिंह, देवराज सिंह,अशोक कुमार कनौजिया,मंगल पाठक, शुभकरण तिवारी,रामदत्त शुक्ल, सोनू सिंह, ब्रह्मदत्त द्विवेदी,जितेंद्र शर्मा,मनोज कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

