कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव निवासी युवक ने नाबालिग बालिका को भगाकर ले गया और अब जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है।बालिका के पिता का आरोप है कि वह लगातार एक महीने से पुलिस के चक्कर लगा रहा है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
घटना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित पिता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में लिखा है कि उसकी 16 वर्षीय बालिका को वर्ष 2022 में उसके मोहल्ले के कुछ लोगों ने सिद्धार्थनगर के एक दूसरे समुदाय के युवक को बुलाया और वह इसी मोहल्ले में किराए का मकान दिला दिया। स्कूल जाते समय युवक उसकी बेटी को बहलाता-फुसलाता रहा। जब इसकी जानकारी हुई तो वह अपनी बेटी पर नजर रखने लगा। बीते जून माह में युवक पुनः आया और तीन जुलाई को उसकी बेटी को लेकर चला गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि वो अब मेरी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहा है। बेटी के खाते में 118000 रुपए भी थे उसको भी निकालकर खर्च कर रहा है। युवक उसके बेटी का धर्म परिवर्तन करके दूसरा धर्म कबूल करने के लिए प्रताड़ित कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि वो एक महीने से कोतवाली का चक्कर काट रहा है। लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। आरोप है कि वो अनुसूचित जाति का है और लड़का दूसरे समुदाय का है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक का कहना है कि घटना उनके कार्यभार संभालने के पहले की है। जानकारी हुई है कार्रवाई की जा रही है।

